
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना इलाके के चर्चित आभूषण कारोबारी नटवर लाल एंड सुखलाल ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक पर बिष्टुपुर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला गम्हरिया निवासी गणेश चौधरी ने दर्ज कराया है. मामले में ज्वेलर्स मालिक धर्मेश बागड़िया, दिनेश बागड़िया और आशीष बागड़िया को आरोपी बनाया गया है. शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 जनवरी 2016 को उन्होंने ज्वेलर्स दुकान में अपने पुराने गहनों को नया बनाने के लिए दिया था. इसकी मजदूरी का एडवांस भी दस लाख रुपए दिए थे. उसके बाद अब तक न तो उन्हें रुपया लौटाया गया और न ही जेवर. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. दारोगा प्रभात कुमार को मामले में अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है.







