जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर लगाया गया. वृद्धाश्रम में रह रहे कुल 24 असहाय बुजुर्गों के ब्लड सैंपल से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच की गई. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एसआरके कमलेश ने बताया कि दिल पर भारी पड़ सकती है जांच की अनदेखी. उन्होंने ‘चेक योर कोलेस्ट्रॉल, प्रोटेक्ट योर हार्ट’ थीम पर जोर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में परमेश्वर दास व अंजलि का योगदान रहा.


















