जमशेदपुर : सत्यानंद योग केंद्र के तत्वावधान में आगामी 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक सीताराम डेरा सामुदायिक भवन में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में आसन, प्राणायाम, मुद्रा, योगनिद्रा एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा. सत्यानंद योग केंद्र के पारसी मंदिर, साकची में हुए सत्संग सह बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में लखन ठाकुर, मलय डे, अश्वनी शुक्ला, राज शर्मा, मनोज झा, बी एन पी गुप्ता, डॅाक्टर मनीष, सुरेंद्र, हरि शंकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था के अध्यक्ष लखन ठाकुर ने कहा कि योग को केवल शारीरिक व्यायाम न मानकर शरीर, श्वास, मर्म क्षेत्र, विचार और मन की सजगता के साथ किया जाना चाहिए. योग का नियमित अभ्यास तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने में सहायक हो सकता है. बैठक में शहर के स्कूलों, कॉलेजों, क्लबों एवं विभिन्न स्थानों पर योग शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. सचिव मलय डे ने नामांकन के लिए 7543814141 एवं 8294065111 नंबर जारी करते हुए शहर के अधिक से अधिक साधकों से शिविर से जुड़ने का आग्रह किया. बताते चलें कि सत्यानंद योग केंद्र, जमशेदपुर, बिहार स्कूल ऑफ योग से संबंधित संस्थान है जिसे विश्व के प्रथम योग विश्वविद्यालय होने का गरिमामय स्थान प्राप्त है.


















