
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा निवासी एक युवती से बिरसानगर ए ब्लॉक निवासी महेंद्र साहू द्वारा बीते 15 सालों से शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में युवती ने 12 फरवरी को साकची महिला थाना में महेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. कैई कार्रवाई नहीं होने पर गुरुवार को युवती एसपी से मिलने पहुंची. युवती ने बताया कि 2005 में बिरसानगर निवासी महेंद्र साहू से उसकी मुलाकात एक स्कूल में हुई थी. दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे. दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम संबंध हुआ.
इस बीच महेंद्र ने उसके घर पर आकर शादी करने का प्रस्ताव रखा. धीरे धीरे महेंद्र उसके घर पर आकर उसके साथ यौन शोषण करने लगा. उसने 2015 में गोलपहाड़ी मंदिर में जाकर शादी भी की. जिसके बाद युवती के घर वालों ने दहेज में गहने औऱ् एक बाइक भी दिया था. अब युवक किसी और से शादी कर रहा है. इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने महिला थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पर उसके बावजूद पुलिस की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही.







