
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मारवाड़ी समाज के प्रयास से जमशेदपुर के ही साकची ठाकुरबाड़ी रोड में एक भव्य मंदिर बनकर तैयार है. इसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो गया, जो करीब एक सप्ताह तक चलता रहेगा. यह अनोखा मंदिर है, जिसको राजस्थानी शैली से बनाया गया है. इसमें एक साथ लोग श्री महालक्ष्मी माता, श्री अंजनी माता और श्री राणी सती दादी जी की पूजा अर्चना कर सकते है. जमशेदपुर की धार्मिक संस्था सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट की देखरेख में इसका निर्माण कियका जा रहा है, जिसमें धार्मिक महोत्सव की शुरुआत गुरुवार से की गयी जो 27 अग्रवाल तक चलेगा.

कृष्ण जन्मभूमि मथुरा से आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी महाराज के सानिध्य में वेद मंत्र के 21 ज्ञाता पुजारियों की मंडली यहां पूजा अर्चना शुरू कर चुकी है. वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा पद्धति के साथ सभी प्रतिमाओं को स्थापित किया जा रहा है. करीब दो साल में यह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. गुरुवार को कलश यात्रा निकाला गया. साकची के सुवर्णरेखा नदी के तट से महिलाएं ठाकुरबाड़ी रोड से कलश लेकर मंदिर तक पहुंची. इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संयोजक महावीर प्रसाद अग्रवाल है जबकि सह संयोजक अशोक मोदी और सुरेश कावंटिया है. कलश यात्रा के बाद 21 से 24 फरवरी तक देवी प्रतिमाओं का पूजन होगा. 25 फरवरी की सुबह पूजा के बाद देवी प्रतिमा का नगर भ्रमण के साथ निशान यात्रा निकाली जायेगी.

बुधवार 26 फरवरी को सुबह पूजा के सभी देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसी दिन दोपहर एक बजे से राणीसती दादी जी का भव्य मंगलपाठ होगा. रात्रि 9 बजे से विराट भजन संध्या शुभारंभ होगा, देवियों की इच्छा तक चलेगा. मंगलपाठ का वाचक करने और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देने के लिए ख्याति प्राप्त कोलकाता के कलाकार सौरव-मधुकर की जोड़ी अपनी टीम के साथ आ रहे हैं. बुधवार को सभी भक्त दादी के प्रधान मंदिर झुनझुन धाम से आ रही दादी जी की ज्योति का दर्शन कर सकेंगें, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा.

गुरूवार 27 फरवरी को महाप्रसाद के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रुप से महावीर अग्रवाल, अशोक मोदी, आरके चैधरी, ओमप्रकाश रिंगसिया, राजकुमार चंदुका, अशोक चैधरी, अमित अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सन्नी संघी, अभिषेक भालोटिया, प्रमोद जालुका, संतोष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नरेश मोदी, सुमित अग्रवाल, पंकज छावछरिया, अंकित मोदी, सुनील सिंघानिया, नरेश संघी, गौरव अग्रवाल, विष्णु धानुका, सतीश शर्मा, लक्ष्मीकांत खीरवाल समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका है.







