
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर से एक नाबालिग को हरियाणा में बेचने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि यह मामला कितना सही है पुलिस इसकी जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बिरसानगर जोन नंबर छह निवासी महिला ने थाने में शिकायत की है कि उनकी भतीजी को उसने कहीं काम पर रखा था पर वह जहां काम करती थी. उसके मालिक ने उसे हरियाणा में बेच दिया है. इधर शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि नाबालिग के पिता की मौत छह माह पूर्व हो चुकी है, मां कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. बच्ची की फुआ उसकी देखभाल करती थी. उस बच्ची को जहां काम पर रखा गया था वहां के लोगों ने उसकी शादी अपने ही रिश्तेदार के यहां करा दी है. उन्होंने बताया कि फुआ के अनुसार बच्ची की उम्र 14 साल है पर वह इसका कोई प्रमाण नहीं प्रस्तुत कर पा रही है. वहीं फिलहाल बच्ची से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. मामले की जांच बाद ही पुलिस खुलासा कर पाएगी.





