
जमशेदपुरः शहरी क्षेत्र में स्थित सरकारी स्कूलों से जुस्को द्वारा कर्मिशयल दर पर पानी एवं बिजली का शुल्क वसूला जा रहा है. कई स्कूल शुल्क देने में असमर्थ हैं. इस समस्या के समाधान के लिए स्कूल प्रबंधन ने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की. शनिवार को इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के शिक्षा प्रतिनिधि अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने के लिए डीसी आफिस पहुंचा (नीचे भी पढ़े).
लेकिन उपायुक्त नहीं रहने के कारण एडीसी को मांग पत्र सौंपा.स्वास्थ्य मंत्री के शिक्षा प्रतिनिधि अर्जुन सिंह ने बताया कि जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में स्थित अधिकांश सरकारी स्कूलों में जुस्को की ओर से पानी एवं बिजली सेवा बहाल की गई है. इन विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है. (नीचे भी पढ़े)
विद्यालय की ओऱ से अपने परिसर का कर्मिशयल इस्तेमाल नहीं किया जाता है. फिर कर्मिशयल दर पर बिजली एवं पानी का शुल्क लेना जायज है या नहीं, यह जुस्को को समझना चाहिए लेकिन कंपनी इस बात को दरकिनार कर्मिशयल रेट वसूल रहा है. जो कहीं से भी जायज नहीं लगता है.





