जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का विकास करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी माता के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट किया. कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण भाषण से हुई, जिसमें बच्चों ने मां की महत्ता पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात जहा़ं बड़े बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर तथा चित्रकला के माध्यम से अपनी भावनाओं को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया तो वहीं छोटे बच्चों ने अपने मनमोहक नृत्य और कविताओं के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित किया. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम भावनात्मक और उत्साह पूर्ण माहौल में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ.














