जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर में जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह की ओर से एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय व जेपीकेएस ओरो डेंटल केयर की टीम ने नेत्र, दंत समेत स्वास्थ्य की जांच की. इस शिविर में 102 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी, इसमें 14 लोगों मे मोतियाबिंद की शिकायत मिली. (नीचे भी पढ़े)
14 लोगों को कल पूर्णिमा नेत्रालय में आपरेशन कराया जाएगा. शिविर को सफल बनाने में डॉ परितोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजय सिंह बबलू, मिंटू हेम्ब्रम, शंभू शरण, दिनेश सिंह, दिवाकर ने अहम भूमिका निभाई.











