जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार से रमजान का महीना शुरु हो गया है. शुक्रवार को लोगों ने पहला रोजा रखा. लोगों का कहना है कि जुमा से रोजा शुरू होने से रोजेदारों में खुशी का माहौल है. क्योंकि, जुमा का दिन अच्छा माना जाता है. मानगो के समाजसेवी डॉ अफरोज शकील ने बताया कि रमजान शुरू होते ही तरावीह की नमाज भी शुरू हो गयी है. लोग तरावीह की नमाज पढ़ रहे हैं. मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 स्थित हमजा मस्जिद में 15 दिन, रोड नंबर 13 बी ज़ीनत महल में 10 दिन और उलीडीह खानकाह में 6 दिन में तरावीह की नमाज़ पूरी हो जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
रमजान शुरू होते ही हर तरफ मुस्लिम इलाके में मजहबी माहौल हो गया है. शुक्रवार को लोगों ने जुमा की नमाज अदा करने के बाद इफ्तार की तैयारी शुरू कर दी. शुक्रवार को शाम को 6:03 बजे इफ्तार किया जाएगा. इसके बाद शनिवार के रोजे के लिए सुबह 4:25 तक सहरी होगी. इफ्तार के लिए लोग फल समेत अन्य चीजें खरीद रहे हैं. इसके अलावा सेवइयां और लच्छे भी खरीदे जा रहे हैं.











