जमशेदपुर: सरायकेला के युवा कवि व लेखक गुरुचरण महतो अपवाद का चयन मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड-2026 के लिए हुआ है, जो शहर के लिए गर्व का विषय है. अवार्ड समारोह का यह भव्य आयोजन राजस्थान के राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में 22 नवंबर को संपन्न होगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा होंगे. संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखक गुरुचरण महतो ने बताया कि 16 श्रेणियों में भारत के विभिन्न हिस्सों समेत 8 अन्य देशों के कुल 37 चयनित विभूतियों को पुरस्कृत किया जायेगा जो समाज तथा राष्ट्र हित के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतरता के साथ निःस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी में कविता प्रस्तुत कर चुके गुरुचरण को अपनी लेखनी के चलते इससे पहले दिल्ली, मथुरा, भोपाल, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, पुरुलिया, झारग्राम और सरायकेला जैसे कई जगहों से दर्जनों पुरस्कार प्राप्त है. इनके नाम अब तक 5 प्रकाशित पुस्तकें में गुणांश, कागजी, हिंग्लिश, गोल-टी और अरण्य-रसना शामिल है. ग्लोबल लेवल पर पुरस्कार के लिए चयन किए जाने पर श्री महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज में लोगों को और अधिक सकारात्मकता के साथ कार्य करने का हौसला व प्रेरणा मिलता है. साथ ही उन्होंने समर्पण संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ दौलत राम माल्या, सचिव कमल नयन खंडेलवाल, संस्था प्रबंधक त्रिलोक माल्या तथा समस्त निर्णायक मंडली के प्रति आभार भी जताया है.












