जमशेदपुर: जमेशदपुर की सामाजिक संस्था संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में जेम्को गुरुद्वारा में रविवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया, जो दोपहर 4 बजे तक चला. स्वास्थ्य जांच शिविर में अलग अलग विभागों के चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य जांच व दवाइयां प्रदान की. (नीचे भी पढ़े)
इस शिविर में जेनरल फिजिशियन, बाल व शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथिक चिकित्सक, फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ प्रमुख शिविर में 356 लोगों की जांच हुई, इस दौरान 34 मोतियाबिंद को चिन्हित किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान संस्था की अध्यक्ष मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा की इसी तरह महीने में एक दिन जरुरमंदो के लिए भी स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे. इस अवसर पर आप नेता मनीष डेनियल, कांग्रेसी नेता बबलू झा, धर्मेंद्र सोनकर, सावित्री, श्रीनु राज, शिबू ओझा अमनदीप सिंह, कंचन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.




