अनिल कुमार/ बोकारो : इंधन की खपत कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने सक्षम नाम से एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत लोगों को इंधन की खपत कम से कम करने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी अभियान के तहत आज सेक्टर चार स्थित गांधी प्रतिमा से सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान तक एक साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इंडियन ऑयल की ओर से आयोजित इस जागरूकता रैली में साइकिल चलाकर इंधन एवं इस तरह पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया.(नीचे भी पढ़ें)
साइकिल जागरूकता रैली में शामिल होने आये लोगों को बोकारो स्टील के मुख्य महाप्रबंधक बीएस पोपली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान श्री पोपली ने कहा कि वर्तमान समय में इंधन को बचाते हुए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है, तभी हमारी आनेवाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल पाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
वर्तमान समय में इंधन को बचाने के लिए इलेक्ट्रिक और कई तरह के वाहन बाजार में आये हैं और इनसे पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है. ऐसे में हम सभी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है.




