
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कैंसर के मरीजों को मदद करने वाली संस्था कैनकेयर के सदस्यों द्वारा जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती और होली के अवसर को ध्यान में रखते हुए यूनियन गेस्ट हाउस और रोटरी शेल्टर में ठहरे कैंसर मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस दौरान लगभग 100 लोगों के बीच फल और मिठाइयों को बांटा गया. कैनकेयर की टीम हमेशा की तरह कैंसर मरीजों और उनके अभिभावकों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है, जो भी मरीज शहर से बाहर से उपचार हेतु जमशेदपुर आते हैं, टीम उनके परिजनों से मिलकर उनकी जरूरतों को समझती है और आवश्यक सहयोग प्रदान करती है. कार्यक्रम में जब मरीजों ने अपने बीच कैनकेयर टीम को देखा तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, विशेषकर उन लोगों के लिए जो अपने घरों से दूर रहकर इलाज करा रहे हैं. कार्यक्रम में कैनकेयर टीम की ओर सेसरवन सिंह, भास्कर और बब्बू त्रिलोक सिंह उपस्थित रहे.






