
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने मंगलवार को कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच सोनारी स्थित अपने आवास पर कंबल का वितरण किया. विदित हो कि मंगलवार को श्री तिवारी की माता के 11वीं पुण्यतिथि का दिन था. उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से जमशेदपुर में एवं पूरे झारखंड समेत कोल्हान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसलिए जरूरतमंदों को ठंड से बचाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि करोना काल में भी जरूरतमंदों के बीच लगातार हर क्षेत्र में खाद्यान्न का वितरण हमने किया. जरूरतमंद लोगों की सेवा करके ख़ुशी का एहसास होता है. सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों को सेवा भावना से हमेशा जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम तो कोई मंत्री विधायक नहीं लेकिन अपने छोटे स्तर पर ही जितना बन पड़ता है, लोगों की मदद करते रहते हैं.







