जमशेदपुर : जमशेदपुर में शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी (राष्ट्रीय प्रकोष्ठ) की ओर से ठाकुर जी पाठक की पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर समाज के जागरूक एवं जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उनके द्वारा दिखाए गए सेवा, संघर्ष और जनहित के मार्ग को आगे बढ़ाना था. शहीद ठाकुर जी पाठक एक प्रभावशाली युवा नेता थे, जो सदैव आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते थे और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते थे. उन्होंने अपने जीवन में अनेक जन-आंदोलन किए और जनहित के मुद्दों के लिए कई बार जेल भी गए. वे जनता पार्टी एवं जनता दल में राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर रहे तथा देश के प्रमुख नेताओं के साथ मिलकर कार्य किया. उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा का प्रेरणास्रोत है. (नीचे भी पढें)
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य पाठक एवं सचिव चंद्र पाठक सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे. प्रमुख सदस्यों में प्रह्लाद पाठक, एकता, मंजू, भविष, के तरुण कुमार, वेंकट रमण रेड्डी, के काव्या, अंकिता, अंकित एवं सचिन शामिल रहे, जिन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई. आज भी जमशेदपुर के लोग अपने इस जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को स्मरण कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं.



