
जमशेदपुरः जमशेदपुर के मानगो में एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है. मानगो के ओल्ड पुरुलिया स्थित करीम सिटी कॉलेज के पास हाईटेंशन तार की चपेट में एक मवेशी आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इधर मवेशी के मालिक संतोष यादव ने मामले की जानकारी स्थानीय भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना पाकर विकास सिंह मौके पर पहुंचे और घटना से अवगत हुए. (नीचे भी पढ़े)
संतोष यादव ने बताया कि वे मानगो दाईगुटू हरिजन बस्ती में रहते है. कल ही उन्होने 70 हजार में नई मवेशी खरीदी थी. वे मवेशियों को चराने के लिए कपाली नाले की ओर जाते थे. आज भी वे मवेशियों को चराने के लिए लेकर जा रहे थे. रास्ते में करीम सिटी कॉलेज के पास एक हाईटेंशन तार गिरा हुआ था. जिसमें करंट दौड़ रहा था. एक मवेशी करंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़े)
मामले को लेकर विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की. उन्हें बताया गया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. विकास सिंह ने कहा कि अगर मुआवजा में अगर बात नहीं बनी तो कल 11 बजे कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव दल बल के साथ किया जाएगा. मौके पर विकास सिंह ,काशी प्रजापति ,संतोष यादव, अमन यादव, शिव कुमार यादव, रोहन यादव, विनोद यादव ,राजेश यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.




