
जमशेदपुर : दीवाली की पूर्व संध्या पर हिन्दू उत्सव समिति की ओर से बुधवार को बर्मामाइन्स स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में 110 (एक सौ दस) बच्चों के बीच दीवाली की सामग्री मिष्ठान, पटाखे, दीया-बाती, मोमबत्ती व अन्य सामग्री का वितरण किया गया. साथ ही बच्चों को दीवाली क्यों ओर किस लिए मनाया जाता है, इसके बारे में भी बताया गया. इस दौरान बच्चों के चेहरे पर दीवाली के प्रति उत्साह और उत्सुकता देखते ही बन रही थी. सभी बच्चों को समिति के सदस्यों द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
यहां बताते चलें कि हिन्दू उत्सव समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष दीवाली पर यहां पटाखों, मिष्ठान व अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है. कार्यक्रम में समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी, अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश, सोनू ठाकुर, आदित्यपुर के अध्यक्ष अभिमन्यु प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, अभाविप के संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, शक्ति सिंह प्रामाणिक, कौशल किशोर झा, सतनाम सिंह, राज मुखी, अमरनाथ सिंह, राजू राव, सागर राय, वरुण सिंह, नीतीश राय, अमन ठाकुर, अमित पाठक, उपेंद्र वर्मा, किरण चौहान, बलराम मुखी समेत अन्य कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित थे.





