
जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज होली मनाई जा रही है. वहीं शहर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनी इस दौरान जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे भी अपने आवास पर परिचितों के साथ सादगीपूर्वक होली खेलते नजर आए. जहां उन्होने हर आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और गुलाला लगाकर उन्हें होली की बधाईयां दी. वहीं एसएसपी ने आम लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं साथ ही प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की. जमशेदपुर एसएसपी ने शराब पीकर हुड़दंग करनेवालों को नसीहत देते हुए कहा कि शराब पीकर होड़दंग करनेवालों के लिए जिले के चौक- चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है. शांति भंग करनेवालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा शांतिपूर्वक तरीके से होली खेंलें और अपनों के बीच रहकर होली का अंनंद उठाएं.
वैसे तो जमशेदपुर की होली खास होती है, लेकिन इस साल शहर की खास होली पर कोरोना वायरस का साया मंडराता नजर आया. जहां इस साल शहरवासियों ने रंग और गुलाल से परहेज किया और फूलों की होली खेली. आपको बता दें कि शहरवासियों ने इस आयोजन के लिए कोलकाता से पांच सौ किलो फूल मंगवाए और राधा- कृष्ण की झांकियों के बीच फूलों की होली खेल एक- दूसरे को होली की बधाईयां देते नजर आए.

शहर की सामजिक संस्था मानव कल्याण सेवा संमीति की ओर से जमशेदपुर के जुगसलाई ईलाके में हर साल होली के अवसर पर खास झांकी का आयोजन किया जाता है, जहां लोग रंग- गुलाल से सराबोर होकर होली का आनंद उठाते हैं, लेकिन इस साल लोगों ने पर्यावरण और पीएम मोदी के फरमान का पालन करते हुए फूलों की होली खेल प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को मनाया. जहां हजारों की संख्या में महिला- पुरूष, बच्चे और युवा शोभा- यात्रा सह झांकी में सम्मिलित हुए और फूलों की होली खेल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आए.

जमशेदपुर में होली शांति पूर्वक तरीके से बीता. वहीं शहर की अति संवेदनशील थानों में से एक जुगसलाई थाना परिसर में गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई. जहां जुगसलाई पुलिस औऱ शांति समीति की ओर से संयुक्त रूप से होली मिलन सह भोज का आयोजन किया गया. जहां जिले के सिटी एसपी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सहित जिले के कई थाना प्रभारी एवं थाना कर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर प्रेम और भाईचारे के इस पर्व को यादगार बनाया. वहीं जिले के सिटी एसपी ने झारखंड पुलिस और अपनी और से क्षेत्र के लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान सभी ने एक- दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दीं.







