जमशेदपुर : जमशेदपुर यूथ इवेंट्स द्वारा सीतारामडेरा गुरुद्वारा के निकट तुरी समाज भवन प्रांगण में आयोजित “रंग बरसे जमशेदपुर 2026” कार्यक्रम हर्षोल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ. इस होली महोत्सव में शहर के युवाओं, महिलाओं और गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. कार्यक्रम की खास बात यह रही कि आयोजन समिति ने पूर्व घोषणा के अनुसार नशापान और अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रखा, जिससे पूरा माहौल पारिवारिक और सुरक्षित बना रहा. प्राकृतिक रंगों, सदाबहार होली गीतों और पारंपरिक ठंडाई ने उत्सव को और रंगीन बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान लियो क्लब की सदस्य श्रद्धा, खुशी और स्वाति ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मुख्य अतिथि को गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने तुलसी पौधा, अंगवस्त्र और सम्मान प्रतीक भेंट किया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में बिना अश्लील गानों के कार्यक्रम करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन टीम ने होली की संस्कृति को बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया है. उन्होंने इसे युवाओं के लिए सकारात्मक पहल बताया. मौके पर विशिष्ट अतिथि चंचल भाटिया, सेलविला के संचालक अमित कुमार सिंह, राजनी सिंह, बबीता जी, सामाजिक संस्थाआरंभ से दिव्य सिंह, कुमार कुणाल, श्वेता झा,रामकृष्ण ठाकुर ,समाजसेविका मुनमुन चक्रवर्ती, तुरी समाज अध्यक्ष मनीष कुमार समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं.







