
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रिको क्लब में रविवार की शाम होली को देखते हुए समाजसेवी सह युवा नेता राजीव चौहान की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के विधायक सरयू राय मौजूद रहे. वहीं कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार भी शामिल हुए. कार्यक्रम में बिहार से आए भोजपुरी गायक गोलू राजा ने अपने मनमोहक गायन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी भजन से हुई.
धीरे धीरे होली की गीत पर लोग झूमने लगे. विधायक सरयू राय ने बताया कि गोलू राजा बहुत ही युवा गायक है उनके गीत सुनकर आनंद आया. वहीं संयोजक राजीव चौहान ने कहा कि होली मिलन समारोह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक जगह एकत्रित करना था ताकि लोग एक मंच पर आकर होली का आनंद ले सके. उन्होंने कहा कि आज के युवा मस्ती में होली मनाए पर किसी तरह का हुड़दंग न करे. उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी.
















