
सरायकेलाः सरायकेला खरसांवा जिले के सीनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के बीच पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहे 48 वर्षीय रोहण गुड़िया की टाटा -बड़बिल पैसेंजर की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना बुधवार शाम की है. (नीचे भी पढ़े)
जानकारी के अनुसार रोहण गुड़िया शारीरिक रुप से कमजोर थे. वे काफी दिनों बीमार चल रहे थे. बुधवार की शाम रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान टाटा-बड़बिल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे उनकी मौत हो गई. सीनी जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को शव सौंप दिया.




