
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खाद्य आपूर्ति विभाग के सरकारी अनाज का अवैध रुप से कालाबाजारी की जा रही है. इस कालाबाजारी का भंडाफोड़ बुधवार की रात को हो गया है. सरायकेला-खरसावां जिले के एनएच 33 स्थित कांदरबेड़ा हड्डी गोदाम के पास स्थित एक कंपनी के गोदाम में जमशेदपुर के खाद्य आपूर्ति विभाग के अनाज को वहां उतारा जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसी नेता ज्योतिष यादव को मिला. इसकी सूचना तत्काल ज्योतिष यादव ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर को दी गयी. इसके बाद जांच करने के लिए घाटशिला अनुमंडल के एसडीओ, सीओ और एमओ को भेजा गया, जहां पर जांच के उपरांत एसडीओ ने इसकी पुष्टि की. (नीचे देखे पूरी खबर)

जांच के उपरांत पाया गया कि भारी मात्रा में सरकारी अनाज के खाली बोरा जुट और प्लास्टिक का बरामद किया गया. साथी ही खाली बोरा भी पाया गया, जिसमें अनाज को पलटकर रखा गया था. जांच मे जूट के 109 बोरी, प्लास्टिक के 151 बोरी और 1000 नया बोरी, जिसमे रुचि मिल लिखा हुआ था और इसी बोरी मे अनाज को बदलकर बाजार मे बेचा जाता था. बुधवार को जिस वाहन से अनाज को लाया गया था, उसकी गाड़ी संख्या जेएच05सीके-7306 पर नहीं मिली और जांच की जा रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ज्योतिष यादव ने कहा कि आने वाले दिन में अनाज की कालाबाजारी एकदम बंद होगी. प्रशासन एवं सरकार कार्रवाई कर रही है. हमारे जैसे कार्यकर्ता इस पर नजर बनाकर रखेंगे और कालाबाजारी बंद करना ही हमारा उद्देश्य है. इनमे मुख्य रूप से कांग्रेस के नेता ज्योतिष यादव, रोहित सिंह, कृष्णा प्रसाद ठाकुर ,संजय प्रसाद, उपेंद्र तिवारी, सौरभ कुमार, संतोष कुमार और काफी लोग उपस्थित थे.





