जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के गायनिक वार्ड में बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही ने एक माँ और नवजात बच्चे की जान ले ली. परिवारवालों के मुताबिक, भालूबासा हरिजन बस्ती निवासी बिमल मुखी की पत्नी गुड्डी मुखी गर्भवती थी और बच्चा होने वाला था. उसको प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया जहां उसको गायनिक वार्ड और लेबर रूम में रखा गया. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

परिवार के लोगों का आरोप है कि जब लड़की प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी तब उसका रक्त बहता रहा था लेकिन कोई उसको नही देख रहा था. जब परिजन डॉक्टर और नर्स पर दबाव बनाते कि गुड्डी मुखी को देखा जाए तो उसको देखा तक नही गया और अंततः सोमवार की सुबह महिला की हालत खराब हो गई और सुबह छह बजे बच्चे और कुछ ही अंतराल में माँ की मौत हो गई. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और ऐसे लापरवाह डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई करने की मांग की. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और नर्स मोबाइल देखते रहे लेकिन दर्द से तड़प रही महिला को नही देखा, जिसके कारण महिला की मौत हो गयी.





