
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर के मामले में सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने 15 सितंबर को होटल के संचालन की अनुमति दी है. अब 15 सितंबर से होटल के सील को जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा खोल दिया जाएगा. सिख समाज इस घटना से आक्रोशित था कि राजीव दुग्गल के साथ अन्याय हुआ है. इससे पूर्व राजीव दुग्गल को भी जमानत हाइकोर्ट से बेल मिली थी. लाॅकडाऊन के दौरान दुग्गल परिवार की ओर से हजारों जरूरतमंद परिवारों को मदद की गई. आज जब होटल अल्कोर को खोलने की ईजाजत मिली तो सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा ने राजीव दुग्गल के निवास पर मिलकर उन्हें बधाई दी. इसमे मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के वाईस चेयरमैन चंचल भाटिया, महासचिव इंदरजीत सिंह, सीनियर मीत प्रधान हरविंदर सिंह, जगजीत सिंह जग्गी, राजदीप सिंह, कमलजीत सिंह, गौरव नागी आदी उपस्थित हुए. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर को लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले के उल्लंघन को लेकर सील कर दिया गया था. इस मामले को लेकर 9 लोगो को जेल भेज दिया गया था.






