
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम सैफी को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कोवाली थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्वार्टजाईट पत्थर का खनन एवं भंडारण किया जा रहा है. इसी निशानदेही पर कोवाली थाना क्षेत्र के नारदा पंचायत में 1300 सेफ्टी तथा जानमडी पंचायत के झालिया बेड़ा में 4752 सेफ्टी क्वार्टजाईट अवैध रूप से भंडारित किया हुआ पाया गया सारे खनिजों को जप्त कर अवैध रूप से क्वार्टजाईट भंडारित कर अवैध कारोबार में सम्मिलित चार लोगों पर झारखंड मिनरल्स 2017 के नियम 7 के उल्लंघन के मामले में कोवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है साथ ही सारे खनिजों को जप्त कर ऑक्शन किया जाएगा इस ऑक्शन से जो भी राजस्व प्राप्ति होगी सरकार के खजाने में जमा करा दिया जाएगा.
वहीं जिला खनन पदाधिकारी मोहम्मद नदीम सैफी ने बताया कि जब तक अवैध रूप से खनिज संपदा के खनन का कारोबार बंद नहीं हो जाता है तब तक लगातार अभियान जारी रहेगा।






