जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड में शुक्रवार रात एक बस ड्राइवर लखन हांसदा( 35) की अचानक मौत हो गई. घटना की जानकारी सुबह यात्रियों और अन्य बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने दी. लखन हांसदा को तत्काल एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. लखन हांसदा मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी का रहने वालाा था. वह टाटा से ओड़िशा के बीच चलने वाली कारवां बस के चालक थे. (नीचे भी पढ़े)
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात 10:30 बजे तक उनकी पत्नी सुकु हांसदा से बातचीत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद उनके फोन पर संपर्क नहीं हो सका और फोन होल्ड पर चला गया. बस एजेंट ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से लखन हादसा के शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.(नीचे भी पढ़े)
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर अचानक लखन हांसदा की तबीयत बिगड़ी और बस में ही मौत हो गयी. हालांकि, अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. आसपास के लोग और अन्य बस ड्राइवर इस घटना को लेकर काफी दुखी हैं. पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के असली कारणों की जांच की जाएगी. अभी पूरे मामले की जांच जारी है.














