जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिगड़ते क़ानून व्यवस्था पर सरकार पर निशाना साधा. ख़ासकर हाल के दिनों में जमशेदपुर में हुए आपराधिक घटनाओं पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में अपराध चरम पर है. हत्या, लूट, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी घटनाएं घट रही है. पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम है.(नीचे भी पढे)
जबकि सरकार थाना और प्रशासनिक पदाधिकारी की बोली लगाने में व्यस्त है. कुल मिलाकर राज्य में विधि- व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. जमशेदपुर जैसे शहर में व्यापारियों के साथ लूट जैसी घटना और पुलिस की सुस्ती सरकार और सरकारी मशीनरी पर सवाल खड़े करती है. उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने की मांग की.














