जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में स्क्रैप कारोबारी राहुल पांडेय (37) ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. घटना 3 मार्च की है, जिसके बाद राहुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 मार्च को उसकी मौत हो गयी. राहुल पांडेय गोलमुरी के रामदेव बगान में मौसी के घर पर रहता था. वह मूलरूप से बनारस गाजीपुर का रहने वाला था. उनकी पत्नी विजया गार्डेन स्थित कैनरा बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. (नीचे भी पढ़ें)
पत्नी से चार साल पहले विवाद के बाद वे अलग रह रहे थे. सिदगोड़ा में किसी दूसरे व्यक्ति के स्क्रैप कारोबार की वे देखभाल कर रहे थे. मृतक का एक बच्चा भी है. घटना की जानकारी सिदगोड़ा पुलिस दी गयी है, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.



