जादूगोड़ा : कार की जबरदस्त ठोकर से टाटा मेंन अस्पताल में जिन्दगी व मौत से जूझ रहे कालिकापुर का सुमन भगत को न्याय दिलाने के लिए भारी संख्या में कालिकापुर की महिलाओं ने जादूगोड़ा थाना पहुंच कर बवाल काटा व प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया. इस मौके पर ममता रानी भक्त, पुष्पा रानी भगत, सचिन भगत, घायल की पत्नी देविका रानी ने कहा कि बीते बुधवार को दोपहर ढाई बजे कार संख्या जेएच 05सीए 3693 की चपेट में आने से कालिकापुर का सुमन भगत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज टाटा मेन अस्पताल में किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इलाज के दौरान उसका एक पैर को काटना पड़ा, जबकि पैर की हड्डियां टूट कर कार में अभी भी अटके हुए है व भीषण दुर्घटना की कहानी चीख -चीख कर बोल रही है. घायल की पत्नी देवकी भगत ने कहा कि उसके पास इलाज का खर्चा नहीं है. ऐसे में प्रशासन आरोपियों से इलाज का खर्च व मुआवजा मुहैया कराए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके. इस मौके पर जिला परिषद हिरण्य मय दास व मुखिया अनिता मुर्मू ने भी थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. कार मुसाबनी का बताया जाता है, जिसकी पहचान एमडी शकील और गुलाब सरबर नामक व्यक्ति रूप में हुई है. फिलहाल जादूगोड़ा पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.



