
जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए माल ढोनेवाले ट्रेलरों एवं लॉरियों में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. जहां आए दिन अपनी बारी के इंतजार में खड़े ट्रेलरों एवं लॉरियों के पार्टस् चोरी हो रए हैं, जिससे न केवल ट्रक मालिक, चालक बल्कि स्थानीय पुलिस भी परेशान है. इसको लेकर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस मुख्यालय पहुंच सिटी एसपी से मुलाकात कर टाटा स्टील से कंपनी परिसर में गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है.
उन्होंने बताया कि पूर्व में एसोसिएशन की मांग पर कंपनी परिसर में शुल्क लेकर गाड़ियों का पार्किंग कराया जा रहा था, लेकिन फिलहान कंपनी प्रबंधन की ओर से यह व्यवस्था समाप्त कर दी है. जिससे चोरी के साथ सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है, जिसके लिए पुलिस और स्थानीय लोगों के कोपभाजन का शिकार ट्रक- लॉरी चालक और मालिक बन रहे हैं. इन्होंने जिले के एसपी से पुरानी व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है.







