जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के द्वारा 2025 की मिस यूनिवर्स टीनएज मीनाक्षी सिंह को ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है . मीनाक्षी संगठन के द्वारा बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित “बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करेंगी. 5 जुलाई को संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से सनातन धर्म के पावन चित्रकूट धाम में आयोजित चित्रकूट राष्ट्रीय सम्मेलन एवं नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 में इसकी घोषणा की गयी. मीनाक्षी को आयोजन के मुख्य अतिथि और नागौद राजवंश के उत्तराधिकारी और विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उत्तरप्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्षा कमलावती सिंह, चित्रकूट के विधायक गहरवार सुरेंद्र सिंह, चित्रकूट राजपरिवार की राजवधु अर्चना चतुर्वेदी, संगठन के संस्थापक डॉ मानस सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस ने संयुक्त रूप से यह घोषणा कर उन्हें सम्मानित भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर उपस्थित मीनाक्षी सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के द्वारा चलाए जा रहे बेटी को स्वावलंबी बनाओ मिशन में निःशुल्क योगदान देने की बात कही. संगठन के द्वारा 2017 से बेटियों को प्रोमोट करने के लिए यह मिशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत अबतक हजारों बेटियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया है. आयोजन में 18 राज्यों से पधारी और अलग अलग क्षेत्रों की कुल 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया.





