
जमशेदपुर : बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा मामले के मंत्री डॉ आलोक रंजन के नगर आगमन पर अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद ने उनका अभिनंदन किया। परिषद के अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि मंत्री आलोक रंजन के अथक प्रयास से मिथिला क्षेत्र में बीएसएनएल के मोबाइल में मैथिली भाषा में मैसेज आना संभव हो सका है। कोसी क्षेत्र में मैथिली के विकास के साथ-साथ सहरसा के हवाई फिल्ड के विस्तारीकरण में इनका अहम योगदान रहा है। आने वाले वर्षों में कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला के लोग हवाई जहाज से यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने मंत्री से मांग की कि संपूर्ण मिथिलांचल में नयी शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक कक्षा में मातृभाषा के रूप में मैथिली की पढ़ाई अनिवार्य रूप से प्रारंभ करवाई जाए। इस अवसर पर परिषद के महासचिव पंकज कुमार झा, संरक्षक अमलेश झा, लक्ष्मण झा, विपिन झा, नवल झा, कमलकांत झा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।






