जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप गत शनिवार को ट्रैफिक जांच के दौरान एक शिक्षक से कथित अवैध वसूली और जनप्रतिनिधि से फोन पर बात करने से इनकार करने के मामले में जमशेदपुर के जुगसलाई ट्रैफिक थाना के एएसआइ (सहायक अवर निरीक्षक) जय कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है. उन पर शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा था. शिकायत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने मामले की जांच की मांग की थी. (नीचे भी पढ़ें)
जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोमवार को विभागीय कार्रवाई करते हुए एएसआइ को निलंबित कर दिया गया. बताया गया कि बाइक चालक के सभी कागजात सही होने के बावजूद उसे काफी देर तक रोका गया और जुर्माने के नाम पर बड़ी रकम मांगी गयी. विधायक के फोन पर बात करने से भी एएसआइ ने इनकार कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: सोनारी खुंटाडीह में मालिक के घर में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, देखिये – video
इसके बाद विधायक जब तक खुद मौके पर पहुंचे, तो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी व जवान वहां से गायब हो गये थे. इसके बाद विधायक ने पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज को दी. ट्रैफिक डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर विधायक को मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था.


















