जमशेदपुर : जमशेदपुर में नो इंट्री खुलते ही और उसके बाद भारी वाहनों का दबाव अचानक बढ़ने से शनिवार को मानगो पुल और आसपास के इलाकों में भीषण जाम लग गया. मानगो बड़े पुल पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान डिमना रोड से मानगो चौक, गांधी मैदान से मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड से मानगो चौक, बड़ा पुल जाम पूरी तरह जाम है. वहीं कई एंबुलेंस फंसे हुए है. जाम इतना भीषण है कि गाड़ियां रेंग रही है. वहीं, पुराने एमजीएम अस्पताल के सामने से मानगो पुल तक भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही. (नीचे भी पढ़ें)

जाम में फंसी एंबुलेंस : जाम का असर इतना जबरदस्त था कि मानगो गोलचक्कर से लेकर साकची जाने वाला पुल पूरी तरह ब्लॉक हो गए. इस दौरान मरीजों को ले जा रही कई एम्बुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी हुई है. इस दौरान दोपहिया वाहन चालक भी फुटपाथ और डिवाइडर के बीच से गाड़ियां निकालने की कोशिश करते दिखे. (नीचे भी पढ़ें)

ट्रैफिक पुलिस जाम हटाने में जुटी : मानगो पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस वाहनों को कतारबद्ध करने में जुटी है. परंतु अब तक मानगो पुल को जाम मुक्त नहीं किया जा सका है.




