
जमशेदपुर : जमशेदपुर टाइगर क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष निरंजन सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को क्लब के अध्यक्ष सह संथापक सदस्य आजाद गिरि के नेतृत्व में खासमहल स्थित सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. विगत 19 दिसंबर 2018 से लगातार हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन टाइगर क्लब के सदस्यों के द्वारा किया जाता है. इसमें आज 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. आजाद गिरि ने बताया कि जमशेदपुर टाइगर क्लब हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर है और रहेगा. इस दौरान शंकर राव, विशाल राव, स्टेफन, अमित बरुआ, रवि खेदा, नीरज दुबे, सिक्कू सिंह, विकी गिरि, रोहित, विशाल, सौरभ, विकास यादव, प्रीतम सिंह एवं टाइगर क्लब के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





