
जमशेदपुर : रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से शौर्य संचलन (पैदल मार्च) का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान से हुई, जो साकची गोलचक्कर और फिर वहां से मनोकामना मंदिर होते हुए वापस काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में पहुंच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया. इस दौरान काफी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विहिप के जिला मंत्री दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि बाबरी मस्जिद विध्वंस को लेकर यह कार्यक्रम पूरे देश के सभी प्रांत में मानने की योजना थी. इसके तहत शौर्य संचलन करना है. आज उसी को पूर्ण करते हुए यह शौर्य संचलन के उद्देश्य पूरा किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि कोरोना को मद्देनजर पूरे नियम के साथ यह रैली निकाली गई. समाज में लोगों के बीच बजरंग दल उदंडता और अभद्रता का एक का एक विषय बना हुआ है, जबकि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह बताने का प्रयास किया गया कि बजरंग दल लोगों की मदद के लिए है.




