नयी दिल्ली : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने झारखंड के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. इसके तहत राज्य में कई हाईवे और सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात और परिवहन में सुधार होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी. इसके तहत झारखंड के महगामा से एकचारी तक फोर लेन सड़क बनेगा, जिसकी लागत 1500 करोड़ होगा. क्षेत्र में यातायात की सुविधा में सुधार होगा. इसके अलावा देवघर से हंसडिहा तक चार लेन सड़क बनेगा, जिस पर 1700 करोड़ खर्च होंगे. इससे यात्रा समय में कमी आएगी. वहीं, देवघर से मधुपुर तक फोर लेन सड़क और बाईपास सड़क बनेगा, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपये होगा. (नीचे भी पढे़ं)
इससे यात्रा समय में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा. नेशनल हाइवे भी बनेगा. नेशनल हाइवे बनने से यातायात नेटवर्क को विस्तार मिलेगा. साथ ही आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी. क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा और स्थानीय आवागमन में सुधार आयेगा. मधुपुर से जामताड़ा भाया मरगोमुंडा, बाराहाट से कहलगां तक, गोड्डा से ढाकामोड़ एनएच को बनाया जायेगा. वहीं, नदी तटों के विकास से क्षेत्र में धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा. वहीं विकास को नई दिशा मिलेगी. साथ ही शहर का सौंदर्यीकरण होगा. इसके तहत गोड्डा के लिए कझिया रिवर फ्रंट और देवघर ढ़डवा रिवर फ्रंट बनाया जायेगा.











