जमशेदपुर : श्रीश्री सार्वजनिक नवरात्रि जंवारा महोत्सव नवरात्रि जागरण समिति भालूबासा शीतला माता मंदिर में महापंचमी का पूजा हुआ. नवरात्र का पांचवां दिन मां स्कंदमाता का पूजा हुआ. इसमें छत्तीसगढ़ी रिवाज में बाना परगाने तथा अस्त्र श्रृंगार की गयी. संध्या बेला में आरती के समय राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए. (नीचे भी पढे़ं)

साथ ही हमारे समिति के अध्यक्ष मूलचंद साहू, मुख्य व्यवस्था प्रभारी कमलेश साहू, खेमू साहू, आशीष सिंह, ऋषि प्रसाद, सुमित यादव, समिति के महिलाए मेंबर शामिल हुए. इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली. जिसमें वातावरण और भी पवित्र हो गया.



