जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध-कानू बस्ती से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल है. इस संबंध में लड़की के पिता रमेश नायक ने सोनारी थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री दीपशिखा नायक के गायब होने की जानकारी दी है. परिजनों के अनुसार, 16 वर्षीय दीपशिखा 19 मार्च की रात करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिवार वालों का कहना है कि दीपशिखा की एक युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती थी, जिस कारण पुलिस इस एंगल से भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. (नीचे भी पढे़ं)
लापता लड़की का हुलिया भी जारी किया गया है. दीपशिखा की लंबाई करीब 4 फीट 5 इंच है, रंग गोरा है. घटना के समय वह लाल रंग का सूट, काला ट्राउजर और पैरों में लाल सैंडल पहने हुई थी. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी दीपशिखा के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत सोनारी थाना को सूचित करें, ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके.



