जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के इदिलबेड़ा गावं की रहने वाली युवती की 9 दिन बाद एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका की पहचान रौमनी सिंह (20) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी अनुसार रौमनी घर के आंगन में चूल्हे में खाना बना रही थी. उस समय घर में सिर्फ मां मौजूद थी. तभी चूल्हे से उठी चिंगारी से चुन्नी में आग लग गयी. आग लगने पर जब मां ने शोर मचाया तो पड़ोसियों के सहयोग से उसे 14 मार्च को एमजीएम अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया. (नीचे भी पढे़ं)
युवती लगभग 70 प्रतिशत जल चुकी थी, जिसने सोमवार 23 मार्च को दम तोड़ दिया. रौमनी चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी. वही उसके पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी थी. घर पर बुढ़ी मां और अन्य चार बहने ही रहती थी. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.



