जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा के तत्वावधान में 19 जून को विशाल महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी. कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित होगा.(नीचे भी पढ़े)
यहां जारी एक बयान में अमृता मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम के दो उद्देश्य हैं. पहला सदस्यता अभियान को बढ़ावा देना और दूसरा महिलाओं को सम्मानित करना. ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्हें लंबे अरसे से काम करने के बावजूद रिकॉग्निशन नहीं मिला. चाहे वह पार्टी से संबंधित हों या समाज के अन्य हिस्से से. किसी को रिकग्नाइज करने से उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है इसलिए महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.



