जमशेदपुर : जीवन एक संघर्ष संस्था का गठन किया गया है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले व संस्था की अध्यक्ष सहित इस संस्था से जुड़े कई लोगों ने दीप प्रज्वलित कर संस्था का उद्घाटन किया. संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि साधना, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन, पर्यायवरण, नशा उन्मूलन, नारी जागरण, 7 बाल संस्कार शाला, व्यक्तित्व निमार्ण, परिवार और समाज तथा राष्ट्र के उत्थान के लिए यह संस्था कार्य करेगी. स्वदेशी को अपनाना, गरीब बच्चों की शादियां, पारिवारिक आपसी झगड़े केन्द्र और राज्य के कार्यों को करना. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था का नाम “जीवन एक संघर्ष इसलिए रखा गया है कि इस संस्था का नामकरण मनुष्य इस धरती पर जन्म लेता है और जब तक बच्चा बड़ा होता है समझ आने लगती है उसके जीवन मे संघर्ष प्रारम्भ होने लगता है. गृहस्थ क्या काम करे, क्या नहीं करें. एक विद्यालय है जो अच्छ बुरा घर में ही बड़ों को देखता सुनता है और वैसा ही बनता है. दो तरह का संघर्ष जीवन में है अच्छे संस्कारों से मनुष्य ऊँचा उठता है और बुरे संस्कारों से गलत होता जाता है, पतन की ओर जाता है.














