जमशेदपुर : झारखंड पुनरुत्थान अभियान, झारखंड जनतांत्रिक महासभा, सामूटोला ग्रामसभा एवं मनपीटा ग्रामसभा ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खैरबनी में प्रस्तावित कचरा प्लांट स्थल से अपनी 12 दिवसीय पदयात्रा आरंभ की. (नीचे भी पढ़ें)
खैरबनी में प्रस्तावित कचरा प्लांट स्थल से आरंभ पदयात्रा मनपीटा में प्रस्तावित हेवी व्हीकल मोटर ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र से होकर बिरसानगर स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साकची बिरसा चौक पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पदयात्रा आगे करनडीह की ओर निकल गई.(नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व साकची में एक छोटी सभा का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए कृष्णा लोहार एवं कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बिना ग्रामसभा किये खैरबनी में कचरा प्लांट एवं मनपीटा में हेवी व्हीकल मोटर ट्रेनिंग सेंटर बनाये जाने का विरोध करना है. पदयात्रा टाटा से कलिंगानगर तक बन रहे 286 किलोमीटर लंबे डेवलपमेंट कॉरिडोर के विरोध में भी है. उन्होंने कहा कि झारखंडी समुदाय धरती आबा की धरती पर अब और विस्थापन नहीं झेलेगा. हमें सिर्फ विस्थापन दिलाने वाला विकास का लड्डू हमलोगों को अब और नहीं चाहिए.(नीचे भी पढ़ें)
पदयात्रा में लक्ष्मी महतो, संगीता महतो, कविता महतो, सीतला महतो, रानीता सोरेन, सरिता हो, पिंकी हो, चित्रसेन सिंकू, सन्नी सिंकू, कृष्णा लोहार, कुमार चंद्र मार्डी, सोमनाथ पाड़ेया, दीपक रंजीत, लक्ष्मण लोहार, प्रभाकर हांसदा, उत्तम महतो, धनंजय महतो, झंटू महतो आदि अनेक लोग शामिल हैं.



