जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है. इस दैरान अधिकतम तापमान में लगातार उतार उढ़ाव जारी है. वहीं गर्मी के साथ साथ लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग रांची केंद्र के अभिषेक आनंद के मुताबिक अभी झारखंड वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मॉसून भी झारखंड में 15-20 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. वहीं शुक्रवार को सबसे 3.30 बजे तक अधिक अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं 2.30 बजे भी तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस ही रहा था. प्रचंड गर्मी को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है. इस दौरान सुबह 11 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर जरूरी काम हो तब ही निकले अन्यथा घर से बाहर जाने से परहेज करें. शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार की बात की जाये तो जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में हीटवेब को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. (नीचे पढ़ें हर घंटे का तापमान)
जमशेदपुर का सुबह 8.30 बजे से लेकर घंटे का तापमान –
समय — डिग्री सेल्सियस
सुबह 8.30 बजे — 33.4 डिग्री
सुबह 9.30 बजे — 36.6 डिग्री
सुबह 10.30 बजे — 39.4 डिग्री
सुबह 11.30 बजे — 40.2 डिग्री
दोपहर 12.30 बजे — 41.8 डिग्री
दोपहर 1.30 बजे — 42.8 डिग्री
दोपहर 2.30 बजे — 43.4 डिग्री
दोपहर 3.30 बजे — 43.4 डिग्री



