
चाईबासा: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल में हाटगम्हरिया व नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा बहाल कराने के उद्देश्य से वर्ष 2007-2008 में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र व नोवामुंड़ी प्रखंड के जेटेया पंचायत में अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र नोवामुंडी प्रखंड के नाम से भवन निर्माण के लिए योजना आवंटित किया गया था. लेकिन राशि के अभाव या फिर राजनीति का शिकार हो जाने के कारण उक्त भवन के निर्माण कार्य पूरा होने में 14 वर्ष लग गए. देर ही सही पर 14 वर्ष बाद उक्त दोनों स्वास्थय केंद्र का भवन 19 अगस्त को क्षेत्र के जनता की सुविधा के लिए सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोनाराम सिंकु तथा विधायक दीपक बिरूवा उदघाटन करेंगे. विदित हो कि फंड के अभाव में दोनों स्वास्थय केंद्र के नवनिर्मित भवन खंडहर के रूप में तब्दील हो गया था. लेकिन सांसद गीता कोड़ा के प्रयास और जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा इन योजनाओं को पूरा करने के लिए डीएमएफटी फंड से पूरा कराने का निर्णय लिये जाने के कारण यह कार्य पूर्ण हुई और खण्हर स्वास्थय केंद्र को संवेदकों नें चकचकाती भवन में बदल दिये. जेटेया में संवेदक ईश्वरचंद विद्यासागर और हाटगम्हरिया में नवाज हुसैन सह बिरसा के द्वारा उक्त योजना को पूरा कराया गया. अब उक्त दोनो स्वास्थय केंद्र नई सुविधाओं से लैश क्षेत्र के लोगों का बेहतर इलाज करने में सार्थक होगी. खास कर नोवामुण्डी प्रखंड क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जेटेया पंचायत के लोगों को इलाज कराने में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को अब गांव से दस -दस किमी दूर शहर की राह नहीं देखना पड़ेगा. बुधवार को सांसद गीता कोड़ा और जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु संयुक्त रूप से 10 बजे अतिरिक्त स्वास्थय केंद्र भवन का उदघाटन करेंगे. उसके बाद 12 बजे हाटगम्हरिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र का उदघाटन सांसद गीता कोड़ा और विधायक दीपक बिरूवा संयुक्त रुप से करेंगे.






