जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित जेकेएस कॉलेज में सोमवार को एक कार्यशाला आयोजित हुई. नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) व सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल नियोजनालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को करियर निर्माण एवं उसे निखारने के बारे में जानकारी दी गयी. जेकेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एपी सिंह व चांडिल नियोजनालय की मनीषा ठाकुर ने संयुक्त रूप से कार्यशाला का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में एनसीएस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं विद्यार्थियों को अपनी फ्यूचर प्लानिंग के अनुरूप अपना रेज्यूम तैयार करने एवं इंटरव्यू में सेलेक्ट होने में रेज्यूम बनाते समय ध्यान दिये जाने वाली बातों की भी विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही टीसीएस में जॉब का भी प्रस्ताव दिया गया, जिसे एक निश्चित प्रशिक्षण अवधि के बाद दिया जाएगा. अन्त में डॉ संजय कुमार सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.




