
जमशेदपुर : झामुमो नेता गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी कागलनगर चौक में केक काटकर एवं लड्डू वितरण कर झारखण्ड सरकार के सफलतापूर्वक 2 साल पूरा करने पर ख़ुशी मनाई गई. इस कार्यक्रम में कर कर्ताओ ने 2 साल बेमिसाल, हेमन्त है तो हिम्मत है, झामुमो जिन्दाबाद जैसे नारा लगाए. झामुमो नेता गोपाल महतो ने कहा की हेमन्त सरकार के कार्यकाल को लेकर विपक्षी अचंभित है, जिसके कारण से वे अनाप – शनाप बयानबाजी कर रहे है. इस मौक़े पर मुख्य रुप से झामुमो नेता लालटु महतो, इंद्रजीत घोष, अंकित सिंह, राजेश महतो, शिवशंकर महतो, रोकी सिंह, धनाय मुर्मू, गोविंदा चालक, इंदरपाल सिंह, सोमनाथ मुख़र्जी, युग दास, कृपाल सिंह, परीक्षीत कर्मकार, रोहित लोहरा, सूरज सिंह, राम सिंह, संदीप महतो, नारंग, विष्णू महतो, रूपचंद कर्मकार, अनुपम महतो, राकेश महतो, चन्दन महतो, गणेश महतो, सोनू, शिवा, राहुल मार्डी साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.





