
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बुधवार दोपहर मानगो मुंशी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद मुख्तार की इलाज के दौरान मौत हो गई. इधर मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. परिजनों का कहना था कि वे लोग दवाई लेकर डॉक्टर के आगे पीछे दो घंटे तक घूमते रहे पर डॉक्टर ने मरीज का इलाज नहीं किया जिससे उनकी मौत हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस संबंध में जब उन्होंने डॉक्टर से बात करना चाहा तो डॉक्टर ने परिजनों के साथ धक्का मुक्की की ओर देख लेने की धमकी दे डाली. इस संबंध में परिजनों ने अधीक्षक से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी देते हुए मृतक के भाई मो मुश्ताक ने बताया कि उनके भाई फल बेचकर अपना गुजारा करते थे. बीती रात 9 बजे अचानक उनका शरीर कांपने लगा जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. एमजीएम अस्पताल में इलाज शुरू हुआ. आज सुबह डॉक्टरों अरुण ने उन्हे कुछ दवाइयां लाने को कहा. वे दवाई लेकर वापस आए और डॉक्टर से मिले पर डॉक्टर उन्हे टालते रहे. लगभग दो घंटे बाद उनके भाई की मौत हो गई. परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है.





