• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 8, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-government-big-decision-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, झारखंड में 1 लीटर पेट्रोल लीजिये, सरकार देगी आपको 25 रुपये, आदिवासियों के जमीन पर लोन के लिए लंबी लड़ाई की घोषणा, दो साल पूरे होने पर घोषणा-मिलेगा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिलेगा, सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम, आंदोलनकारी परिवार को नौकरी में 5 फीसदी आरक्षण, प्राइवेट स्कूल से बेहतर होगा सरकारी स्कूल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार के दो साल पूरे हो गये. हेमंत सोरेन की सरकार के दो साल पूरे होने पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान कर दिया. मोरहाबादी मैदान के मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज महंगाई आसमान पर है. धरती पर नहीं रहा. आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. इस महंगाई से निजात दिलाने के लिए हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि पेट्रोल में लोगों को राहत दे दी जाये. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि दोपहिया वाहन में पेट्रोल लेने वाले व्यक्ति को प्रति लीटर 25 रुपये सब्सिडी सरकार देगी. यह सब्सिडी सीधे पेट्रोल लेने वाले के बैंक एकाउंट में भेज दिया जायेगा. डायरेक्टर बेनीफिट यानी डीबीटी के जरिये यह पैसे पेट्रोल लेने वालों के एकाउंट में सीधे भेजा जायेगा, जिसका राशन कार्ड आधार होगा. एक व्यक्ति को 10 लीटर तेल एक माह लेने पर प्रति लीटर 25 रुपये यानी 250 रुपये प्रतिमाह एकाउंट में सीधे भेजे जायेंगे. जहां विपक्षी दल वैट कम करने की मांग को लेकर सरकार को घेरने की मांग कर रहे थे, वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 रुपये का लाभ की घोषणा कर विपक्ष की बोलती बंद करा दी है और लोगों में खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि बड़ी गाड़ी में चलने वाले लोगों के लिए कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन दो पहिया वालों के लिए दिक्कत होती है, इस कारण पेट्रोल पर हम लोग आम जनता को सीधे लाभ दे रहे है. वैसे अगर राशन कार्ड के जरिये भी यह लाभ दिया जायेगा तो 26 लाख परिवार राशनकार्ड धारी आते है. मुख्यमंत्री ने यहां यह भी घोषणा की है कि 26 जनवरी से इसका लाभ जनता को दिया जायेगा. इसकी सारी रुपरेखा तैयार की जा रही है. थोड़ा वक्त इसमें लगेगा. इससे पहले मोरहाबादी मैदान में आयोजित दो साल के कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन, कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन समेत कई अन्य लोग मौजूद थे. इस मंच से राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 17146 करोड़ की योजनाओं की सौगात राज्य की जनता को दी. वहीं 12558 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. 3195 करोड़ रुपये की योजनाओं का उदघाटन भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान एनीमिया मुक्त झारखंड का संकल्प लिया गया. एनीमिया मुक्त झारखंड बनाने के लिए समर अभियान की भी शुरुआत हुई. राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन अभियान का शुभारंभ किया. यह अभियान 1000 दिनों तक चलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभियान की निगरानी स्वयं करेंगे. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सरकार को जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये योजनाएं और घोषणाएं जमीन पर उतरेगी ऐसा उम्मीद करते हैं. यह सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास के लिए काम करेंगे. राजपाल ने कहा कि ये सरकार कोरोना काल में कई अहम कार्य किया और कई उचित कदम उठाएं यह सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है. सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है. सरकार ने वर्ष 2021 को नियुक्तियों का वर्ष घोषित किया है. इसके लिए कई नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया गया है. पारा शिक्षकों के समस्याओं का समाधान हुआ. उन्हें अब सहायक अध्यापक के रूप में जाना जाएगा. यह बहुत अच्छा कदम है. इसी तरह सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. आम जनों की सुरक्षा को महत्व दिया जा रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

आदिवासियों को जमीन पर लोन नहीं देने को लेकर झारखंड सरकार किसी भी हद तक जायेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य में 50 फीसदी लोग आदिवासी समुदाय से आते है. आदिवासी समुदाय के लोगों को बैंकों द्वारा लोन नहीं दिया जाता है. मालूम नहीं बैंकों को क्या दिक्कत है. झारखंड की 50 फीसदी आबादी आदिवासी होने के बावजूद उनको लाभ नहीं दिया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर वे लंबी लड़ाई लड़ेंगे. कानून में अगर संशोधन करने की जरूरत है तो करें, लेकिन केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को फैसला लेना होगा. आदिवासियों को तो लोन देना ही होगा. यह आदिवासियों के उत्थान को रोकने वाला कदम है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ओल्ड पेंशन स्कीम सरकारी कर्मचारियों के लिए, आंदोलनकारियों के परिजनों को नौकरी में 5 फीसदी का देंगे आरक्षण, प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर विकसित होंगे सरकारी स्कूल, छात्रों को मिलेगा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरे आत्मविश्वास से लबरेज नजर आये. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य भीख में नहीं मिला है. यह आंदोलन की उपज है. इस कारण आंदोलनकारियों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता है. आंदोलनकारियों को पेंशन स्कीम का लाभ तो मिल ही रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में आंदोलनकारियों के परिजनों को 5 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जायेगा. आरक्षण का लाभ नौकरियों में दी जायेगी. इसके अलावा यह भी घोषणा की है कि निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों को भी विकसित किया जायेगा. डीपीएस और डीएवी से भी बेहतर सरकारी स्कूलों को बनाया जायेगा. उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों का डिमांड है कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया जाये, इस गंभीर मामले को हम लोग जरूर देख रहे है. जल्द फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्कूलों के मेधावी बच्चों के बेहतर पढ़ाई के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा, जिससे वे लोग पढ़ाई कर सकेंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

सरकार कमाई के नये रास्ते खोज रहे है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मंच से सरकार की कमाई के श्रोत के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नये श्रोत कमाने के भी खोजे जा रहे है. पूर्ववर्ती सरकार ने खजाना को ही खाली कर दिया था. इस कारण ऐसी गलती हमारी सरकार नहीं करने वाली है. सरकार ने ट्रांजिट टैक्स टैक्स माइंस की गाड़ियों पर लगाया है. सिर्फ 10 रुपये के टैक्स से 100 से 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी सरकार को होने लगा है. एक रुपये में महिलाओं को फ्लैट रजिस्ट्री करायी जा रही थी जबकि झारखंड में गरीबों को कोई फ्लैट देने वाला कहां है. हम लोगों ने इस योजना को बंद कर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष हमपर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहा है. कहता है कि हेमंत सरकार ने महिलाओं के नाम एक रुपये में 50 लाख की संपत्ति की राजस्ट्री के अधिकार को बंद कर दिया. ये योजना गरीबों के लिए नहीं बल्कि अमीरों के लिए थी. हमने इसे बंद किया और इस पैसे का उपयोग गरीब महिलाओं को धोती साड़ी और पेंशन देने में लगाया. गरीबों को तन ढकने के लिए सरकार कपड़े दे रही है. यह है सही मायने में महिला शक्तिकरण. (नीचे देखे पूरी खबर)

पर्यटन के क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा
पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने पर 10 करोड़ रुपये अनुदान देगी सरकार, पत्रकार बीमा योजना लागू
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने पर 25 फीसदी तक का सब्सिडी या अधिकतम 10 करोड़ रुपये राज्य सरकार अपनी ओर से अनुदान देगी. झारखंड में बंद करा दिये गये पत्रकार बीमा योजना को फिर से चालू करा दिया गया. यह बीमा योजना कई राज्यों में चल रही है.
इन योजनाओं का लाभ भी मिला
(नीचे देखे पूरी खबर)

  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत साहिबगंज जिला के ब्रह्मदेव यादव को 49000 रुपये प्रदान किया गया.
  • कृषि ऋण माफी योजना के तहत नारायण दास का 50000 रुपये लोन माफी की स्वीकृति प्रदान की गयी.
  • मीनाक्षी कुमारी को अनुकंपा के तहत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत श्रीमती शुरू देवी को 24800 का अनुदान दिया गया.
  • युवा कौशल विकास के मद्देनजर श्रम विभाग व एचसीएल के बीच समझौता हुआ.
  • 18472 करोड़ की लागत से बनने वाली 1068 योजनाओं का शिलान्यास हुआ.
  • पत्रकार बीमा योजना की शुरुआत की गई.
  • कांटाटोली फ्लाइओवर योजना का शिलान्यास हुआ.
  • 1037 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ.
  • आंदोलनकारियों को 5 फ़ीसदी आरक्षण देने की घोषणा की गयी.
  • प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी बदलाव चल रहा है अगले सत्र से प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई संचालित करने का प्रयास रहेगा.
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में बिना लॉक खड़े आठ दोपहिया वाहनों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़ा
खबर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल के पार्किंग में बिना लॉक खड़े आठ दोपहिया वाहनों को सुरक्षाकर्मियों ने किया जब्त, चेतावनी देकर छोड़ा

October 7, 2026
Singhbhum chamber: झारखंड के मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जताया शोक एवं संवेदना व्यक्त की
खबर

Singhbhum chamber: झारखंड के मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने जताया शोक एवं संवेदना व्यक्त की

October 7, 2026
jamshedpur bjp : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार
खबर

jamshedpur bjp : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जन्मदिन, बुजुर्गों का आशीर्वाद और जरूरतमंदों की सेवा बना आदित्य साहू के जन्मदिन का उपहार

October 7, 2026
Next Post
adityapur-criminals-आदित्यपुर के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह पर जान का खतरा, कृष्णा गोप गिरोह के आशीष पाठक ने खुलेआम वीडियो जारी कर दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

adityapur-criminals-आदित्यपुर के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह पर जान का खतरा, कृष्णा गोप गिरोह के आशीष पाठक ने खुलेआम वीडियो जारी कर दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

jamshedpur-mgm-hospital-neglegency-मानगो के अधेड़ की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

jamshedpur-mgm-hospital-neglegency-मानगो के अधेड़ की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

jamshedpur-land-dispute-जमशेदपुर में भू-माफियाओं का आतंक, बिरसानगर में जमीन हड़पने का मामला डीसी तक पहुंचा

jamshedpur-land-dispute-जमशेदपुर में भू-माफियाओं का आतंक, बिरसानगर में जमीन हड़पने का मामला डीसी तक पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैंबर में कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित,स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना समय की मांग

tata steel ex employees association demand : टीएमएच में बुजुर्ग और असहाय मरीजों की बढ़ेगी सुविधा, टोटो की संख्या बढ़ेगी, पार्किंग भी दुरुस्त होगी, टाटा स्टील एक्स एम्प्लॉइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम मेडिकल सर्विसेज से की मुलाकात

jamshedpur navratra : शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर जम्बू अखाड़ा महिला विंग ने 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का किया आयोजन, धार्मिक भावना से ओतप्रोत रहा कार्यक्रम

jamshedpur durga puja : जमशेदपुर दुर्गा पूजा की कमेटी के साथ पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया विसर्जन घाटों का दौरा, कई खामियां होगी दूर

jamshedpur mukhi samaj : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा को मुखी समाज विकास समिति ने सौंपा ज्ञापन, किया ये सारे डिमांड

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Singhbhum Chamber-सिंहभूम चैंबर में कॉन्सन्ट्रेटेड सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित,स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना समय की मांग

tata steel ex employees association demand : टीएमएच में बुजुर्ग और असहाय मरीजों की बढ़ेगी सुविधा, टोटो की संख्या बढ़ेगी, पार्किंग भी दुरुस्त होगी, टाटा स्टील एक्स एम्प्लॉइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम मेडिकल सर्विसेज से की मुलाकात

jamshedpur navratra : शारदीय नवरात्र के पवित्र अवसर पर जम्बू अखाड़ा महिला विंग ने 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का किया आयोजन, धार्मिक भावना से ओतप्रोत रहा कार्यक्रम

jamshedpur durga puja : जमशेदपुर दुर्गा पूजा की कमेटी के साथ पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने किया विसर्जन घाटों का दौरा, कई खामियां होगी दूर

jamshedpur mukhi samaj : पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा को मुखी समाज विकास समिति ने सौंपा ज्ञापन, किया ये सारे डिमांड

jamshedpur helping hand : जमशेदपुर के उपायुक्त ने वियतनाम में हुई दुर्घटना के पीड़ित परिजनों को 5 लाख का दिया अनुदान, सरकार की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News